Sajid Nadiadwala Movie Baaghi 2 turns one year old-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साजिद की फिल्म ‘बागी 2’ का साल हुआ पूरा

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मार्च 2019 7:46 PM (IST)
साजिद की फिल्म ‘बागी 2’ का साल हुआ पूरा
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म ‘बागी 2’ की आज पहली वर्षगांठ है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म ने वर्ष 2018 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने के साथ-साथ शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया था। एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली सालगिरह पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘बॉलीवुड में कुछ सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी की स्थापना करने वाले साजिद की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट उद्योग में सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है।’’ अपनी आगामी फ्रेंचाइजी ‘किक 2’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘बागी 3’ के साथ साजिद नाडियाडवाला को बॉलीवुड में सीक्वल के निर्विवाद राजा के रूप में जाना जाता है।
वर्ष 2017 में ‘जुड़वा 2’ और 2018 में ‘बागी 2’ जैसी सफल फिल्मों का स्वाद चखने वाले, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) 2019-20 में चुनौतियों के अगले दौर के लिए तैयार हैं।
साजिद नाडियाडवाला अब ‘छिछोरे’, ‘हाउसफुल 4’, ‘सुपर 30’, ‘कलंक’, ‘बागी 3’ और ‘किक 2’ पर काम कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement