Advertisement
सायरा बानो ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, बोलीं- ‘कुबूल हों सभी की दुआएं’

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ईद-उल-अजहा का पवित्र महीना खुशियां लेकर आता है। आप सभी की दुआएं कुबूल हों।"
उन्होंने पैगंबर इब्राहिम और उनके बेटे इस्माइल की कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि सच्चा बलिदान काम में नहीं, बल्कि इरादे और अल्लाह के प्रति समर्पण में होता है। सायरा ने सभी से अपने अहंकार, इच्छाओं को त्याग कर जीवन में सही उद्देश्य की ओर बढ़ने की अपील की।
उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले उनके और दिलीप कुमार के घर में ईद-उल-अजहा को लेकर एक अलग ही तरह की रौनक होती थी। घर में त्योहारी व्यंजनों की खुशबू, दुआ की आवाज और परिवार-दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पल होते थे। उस दिन दोस्तों का आना-जाना लगा रहता था और पकवान बनते थे।
सायरा ने बताया कि यह त्योहार न केवल खुशियां लेकर आता है बल्कि यह हमें जीवन में कई सीख भी देता है। उन्होंने बताया, "यह त्योहार हमें जरूरतमंदों के प्रति दया और सहानुभूति दिखाने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें भाईचारा और एकता के बंधन को मजबूत करने की सीख देती है।"
उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी कुर्बानियां स्वीकार हों, प्रार्थनाएं सुनी जाएं और आपका दिल शांति व खुशी से भर जाए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


