Raveena Tandon to play Salman Khan mom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान और रवीना इस फिल्म में आएंगे नजर!

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 3:03 PM (IST)
सलमान और रवीना इस फिल्म में आएंगे नजर!
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेता सलमान खान साथ में एक फिल्म करने वाले है। आपको बता दें कि 90 दशक की खूबसूरत अभिनेत्री ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, और उस वक्त दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था। अब वो फिर से साथ काम करने वाले हैं। लेकिन एक बात शायद आपको कुछ अच्छी न लगे। जी हां दरअसल बात ये है कि रवीना की कास्टिंग सलमान खान की मां के तौर पर की जाएगी। एनीमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ में ये कास्टिंग बुरी नहीं लगेगी। दरअसल इस एनीमेशन फिल्म में हनुमान की मां के किरदार में रवीना हैं। इसी फिल्म में सलमान खान हनुमान के लिए आवाज दे रहे हैं। कास्टिंग की नजर से देखें तो बेहद दिलचस्प है क्योंकि रवीना टंडन के फिल्मी करियर के पहले हीरो सलमान खान थे, 1991 की फिल्म ‘पत्थर के फूल’ में ये दोनों स्टार्स साथ नजर आए थे। इसके अलावा ये दोनों स्टम्प्ड, अंदाज अपना अपना, अंदाज नया नाया, दस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement