Rape case filed against Chennai Express producer Karim Morani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर मोरानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 10:54 AM (IST)
चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर मोरानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रोड्यूसर करीम मोरानी के खिलाफ हैदराबाद में कथित तौर पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। यहां एक महिला ने शादी का वादा करने के बाद कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हयातनगर पुलिस थाने में करीब 25 वर्षीय युवती ने पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि मोरानी ने वर्ष 2015 में मुंबई में एक फिल्म स्टुडियो में उसके साथ बलात्कार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने मोरानी पर आरोप लगाया है कि उसने मुंबई में भिन्न स्थानों समेत यहां पर शादी का वादा करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। कथित घटना वर्ष 2015 की है। महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहित की संबंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं करीम मोरानी ने इन आरोपों को गलत बताया है। मामला दर्ज होने के बाद करीम की तरफ से आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया, शिकायत पूरी तरह गलत है। आरोप के जरिए मोरानी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

[@ सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement