Rap used to naturally excite me: Ranveer Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणवीर को था स्नूप डॉग और तुपक शाकुर को सुनना बहुत पसंद

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 8:22 PM (IST)
रणवीर को था स्नूप डॉग और तुपक शाकुर को सुनना बहुत पसंद
मुंबई। अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ में हिप-हॉप अवतार के लिए प्रशंसा बटोर रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही इस शैली के प्रति लगाव था और वह अमेरिकी पॉप गायक एमिनेम का संगीत पसंद करते थे। रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में अभिनय के साथ ही गायिकी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। रणवीर ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, ‘‘हिप-हॉप कुछ ऐसा है जो मेरे अंदर हमेशा से रहा है, तब से जब मैं बच्चा था। मेरा इसके प्रति स्वाभाविक लगाव और झुकाव है। मैं जोया की फिल्म में काम करने को लेकर रोमांचित था क्योंकि मैं हमेशा से ऐसी फिल्म करना चाहता था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं कक्षा तीन या चार में था, जब मैंने पहली बार हिप-हॉप किया था। मुझे स्नूप डॉग, तुपक शाकुर को सुनना बहुत पसंद था।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement