Ranveer Singh hid Don-3s look from fans, put a mask on his face-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशंसकों से रणवीर सिंह ने छुपाया डॉन-3 का लुक, चेहरे पर लगाया मास्क

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अप्रैल 2024 2:21 PM (IST)
प्रशंसकों से रणवीर सिंह ने
छुपाया डॉन-3 का लुक, चेहरे पर लगाया मास्क
शाहरुख खान को लेकर वर्ष 1978 में प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन की डॉन को पुन: बनाने वाले फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फ्रेचाइजी का तीसरा भाग बनाने की तैयारी में हैं। इस बार डॉन की भूमिका में रणवीर सिंह दिखाई देंगे। रणवीर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी का जलवा देखने के लिए मिलेगा। हाल ही में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जहां पर उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि रणवीर डॉन 3 के लुक को आम लोगों से छुपा रहे थे। दरअसल, रणवीर सिंह को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्टर के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रणवीर एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने यूनिक लुक में ही दिखे। अभिनेता ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना हुआ था और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी। इन सबके बीच, रणवीर के मेस मास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अभिनेता ने पैपराजी को कुछ सेकंड का समय जरूर दिया, लेकिन उन्होंने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। इसी वजह से अब प्रशंसकों का मानना है कि रणवीर सिंह डॉन-3 के लुक को सबसे छुपा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग रणवीर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि वह इतनी गर्मी में ओवरसाइज कोट कैसे पहन रहे हैं। कई यूजर ने ये भी कहा है कि एक्टर ने दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement