Ranbir-Alia preparing to transfer bungalow worth Rs 250 crore to Raha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

250 करोड़ के बंगले को राहा के नाम करने की तैयारी में रणबीर-आलिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2024 5:33 PM (IST)
250 करोड़ के
बंगले को राहा के नाम करने की तैयारी में रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सिने जगत के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर पिछला साल दोनों के लिए बहुत अच्छा रहा। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। साथ ही उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही। दूसरी ओर, 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर की ‘एनिमल’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। दोनों की पर्सनल लाइफ भी प्यार-मोहब्बत के साथ गुजर रही है। खास तौर से जब से उनके जीवन में बेटी राहा कपूर का आगमन हुआ है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। राहा एक साल की हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि कपल मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने ड्रीम हाउस कृष्णा राज बंगले में जल्द ही गृह प्रवेश को तैयार है। कपल को कई बार इस बंगले के बाहर स्पॉट किया गया है। इस इमारत का कंस्ट्रक्शन पिछले एक साल से चल रहा है। बुधवार (27 मार्च) को रणबीर, आलिया और नीतू कपूर मुआयने के लिए वहां पहुंचे।

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी गाढ़ी कमाई इस घर में इनवेस्ट कर रहे हैं ताकि इसे मन मुताबिक बना सकें। घर में कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' की तरह अब मुंबई में सबसे महंगे घरों में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर जो कि राहा से बेहिसाब प्यार करते हैं वे बंगले का नाम उसके नाम पर रख सकते हैं। फैन थ्योरीज के मुताबिक राहा इसी के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकिड बन जाएगी। बता दें कि रणबीर और आलिया के पास बांद्रा में 4 फ्लैट और हैं जिनकी कुल कीमत 60 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement