Ramesh Taurani infected with Kovid after taking his first dose of vaccine -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद रमेश तौरानी कोविड से संक्रमित

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मार्च 2021 2:01 PM (IST)
वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद रमेश तौरानी कोविड से संक्रमित
मुंबई| फिल्म निमार्ता रमेश तौरानी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर खबर साझा की, जिसमें बताया गया कि वह वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद कोविड पॉजिटिव निकले हैं। रमेश तौरानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और बीएमसी को सूचित किया है। मैं सभी सावधानियों का पालन कर रहा हूं और ठीक होने के लिए दवाइयां ले रहा हूं। यदि आपने पिछले 2 सप्ताह में मुझसे इंटरेक्ट किया है तो कृपया जांच करवाएं। मैंने अपनी पहली वैक्सीन खुराक ली है। जल्द ही इससे ठीक होने की उम्मीद है। कृपया मास्क पहनें और सुरक्षित रहें!" कई बॉलीवुड हस्तियां हाल ही में कोविड से संक्रमित हुई हैं। बुधवार को, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की टीम ने घोषणा की कि अभिनेता कोविड से संक्रमित हो गए हैं और घर पर क्वारंटीन में हैं।
सोमवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह कोविड से संक्रमित हो गए हैं।
हाल ही में जांच में कोविड पॉजिटिव निकली अन्य बॉलीवुड हस्तियों में अभिनेता रणबीर कपूर, फिल्मकार संजय लीला भंसाली, अभिनेता मनोज वाजपेयी, सिद्धांत चतुवेर्दी, तारा सुतारिया और अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement