Rajshree released the poster of DONO, teaser on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजश्री ने जारी किया दोनों का पोस्टर, टीजर मंगलवार को

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2023 1:11 PM (IST)
राजश्री ने जारी किया दोनों
का पोस्टर, टीजर मंगलवार को
आए दिन स्टारकिड्स के फिल्मी डेब्यू की खबरें आती रहती हैं। अब दो और स्टारकिड्स के डेब्यू की खबर आई है और दोनों काफी पॉपुलर स्टार्स के बेटे हैं। दरअसल, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया फिल्म 'दोनों' से डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म 'दोनों' को राजश्री प्रोडक्शन बना रहा है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म दोनों से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर मंगलवार यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि इन दोनों के माता-पिता भी पहले फिल्म में नायक-नायिका के तौर पर नजर आ चुके हैं। सनी देओल और पूनम ढिल्लों ने साल 1984 में आई लव स्टोरी फिल्म 'सोहनी महिवाल' में लीड रोल प्ले किया था। अब दोनों के बच्चे एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। मेकर्स ने सोमवार को राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया बीच पर बैठे और उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। फिल्म 'दोनों' के पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रोमांटिक फिल्म होगी। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है और टीजर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या के कंधे पर है। फिल्म 'दोनों' से अवनीश एस बड़जात्या निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म 'दोनों' राजश्री प्रोडक्शन की 59वीं फिल्म है। बताते चलें कि अवनीश एस बड़जात्या ने इससे पहले साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में असिस्टेंट डायरेक्टर और फिल्म 'ऊंचाई' में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement