Rajinikanth and Salman Khan together to bring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रजनीकांत और सलमान खान को एक साथ लाने का प्रयास

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 12:32 PM (IST)
रजनीकांत और सलमान खान को एक साथ लाने का प्रयास
आगामी वर्ष दीवाली के मौके पर रजनीकांत स्टारर 2.0 का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें उनके सामने अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर सिने उद्योग काफी उत्साहित नजर आ रहा है। दक्षिण में तो रजनीकांत भगवान हैं, लेकिन उत्तर भारत में फिल्म को सफल बनाने के लिए अक्षय कुमार हैं। इस लिहाज से पूरे देश में फिल्म के सफल होने की उम्मीदें बढ गई हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब रजनीकांत के साथ हिन्दी फिल्म के सितारे ने काम किया है। हिन्दी फिल्मों में कदम रखते वक्त उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म की सफलता में अमिताभ का विशेष योगदान था। उसके बाद रजनीकांत ने हिन्दी फिल्मों के कई नायकों राकेश रोशन, जितेन्द्र, शत्रुघ्न सिंहा, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, आमिर खान, गोविन्दा, धर्मेन्द्र इत्यादि के साथ काम किया है। हाल के वर्षों में ही उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘रॉ वन’ में कैमियो किया था। सनी लियोनी की डाक्यू​मेंट्री जल्द आएगी सामने, पति डेनियल हैं नाखुश

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement