Raees: two and a half months for promotion, doubt on success -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘रईस’: ढाई माह प्रचार के लिए, सफलता पर संशय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:44 PM (IST)
‘रईस’: ढाई माह प्रचार के लिए, सफलता पर संशय
शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ वर्ष 2015 से लगाता चर्चाओं में बनी हुई है, इसके बावजूद इसके प्रदर्शन पूर्व प्रचार के लिए निर्माण संस्था और शाहरुख खान ने ढाई माह का समय तय किया है। इतना लम्बा समय प्रचार के लिए देना क्या इस बात का संकेत है कि शाहरुख खान को अपनी फिल्म की सफलता के प्रति संशय है। ऐसा हो भी सकता है क्योंकि शाहरुख खान की पिछली दो फिल्में ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्स ऑफिस पर हल्की रही हैं। विशेष रूप से ‘फैन’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 85 करोड का कारोबार किया था। वैसे ‘फैन’ से ‘शाहरुख खान’ की वापसी हुई।

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement