Pushpa succeeded in beating Spiderman, 57 crores as against 32.67 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पाइडरमैन को पीछे छोडऩे में सफल हुई पुष्पा, 32.67 के मुकाबले 57 करोड़

khaskhabar.com: शनिवार, 18 दिसम्बर 2021 5:03 PM (IST)
स्पाइडरमैन को पीछे छोडऩे में सफल हुई पुष्पा, 32.67 के मुकाबले 57 करोड़
17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। रिपोट्र्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड 57 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। इसके साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडरमैन को मात देने में कामयाबी प्राप्त कर ली है। स्पाइडरमैन ने पहले दिन 16 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 33 करोड की शुरूआत की थी। इस हफ्ते हॉलीवुड सुपर हीरो फिल्म स्पाइडरमैन- नो वे होम और अल्लू अर्जुन की पुष्पा रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढक़र बोल रहा है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली पैन- इंडिया फिल्म मानी जा रही फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत ली है। फिल्म ने हिंदी मार्केट में 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, वल्र्डवाइड पुष्पा ने 57.83 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एडवांस बुकिंग के दौरान स्पाइडर मैन ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन पुष्पा की वजह से फिल्म को दक्षिण भारत में कम स्क्रीन मिली हैं। कोई शक नहीं कि दक्षिण भारत में अल्लू अर्जुन की फिल्म का बोलबाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement