Puri Jagannath will return with the sequel of Smart Shankar, which is expected to be a blockbuster success-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धमाकेदार सफलता की उम्मीद में आई स्मार्ट शंकर के सीक्वल संग लौटेंगे पुरी जगन्नाथ

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2023 08:56 AM (IST)
धमाकेदार सफलता की उम्मीद में आई स्मार्ट शंकर के सीक्वल संग लौटेंगे पुरी जगन्नाथ
साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक पुरी जगन्नाध एक बार फिर धमाकेदार कमबैक की तैयारी में हैं। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर के बैनर तले बनी विजय देवरकोंडा की फिल्म के असफल रहने के बाद से उन्होंने कुछ समय के लिए सिनेमा से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वे पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने की तैयारी में हैं। तेलुगु निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म का मेगा ऐलान किया है। निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि वो अपनी सुपरहिट फिल्म आई स्मार्ट शंकर का सीक्वल लाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम डबल आई स्मार्ट रखा गया है। इतन ही नहीं, इसके साथ ही निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने एक बार फिर फिल्म के लीड स्टार राम पोथिनेनी संग हाथ मिलाया है। आई स्मार्ट शंकर की बंपर सक्सेस के बाद से ही इस फिल्म के सीक्वल के कयास लगने लगे थे। अब पुरी जगन्नाथ ने आखिरकार इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर ही दिया। खास बात यह है कि मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान तेलुगु स्टार राम पोथिनेनी के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले किया है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का एनाउंसमेंट पोस्टर भी जारी कर दिया है। इस फिल्म का मेगा ऐलान करते हुए फिल्म की को-प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, उस्ताद एक्टर राम पोथिनेनी और डैशिंग डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ अपने आई स्मार्ट के धमाके... डबल आईस्मार्ट के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। ये एक हाई ओक्टन एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। जो 8 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। ज्ञातव्य है कि एक्टर राम पोथिनेनी के 35वें बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने इसका ऐलान किया है। राम पोथिनेनी का बर्थडे 15 मई को था। इस फिल्म का मेगा ऐलान मेकर्स ने उनके बर्थडे के एक दिन पहले किया है। इसके साथ ही राम पोथिनेनी के फैंस में उनके बर्थडे का क्रेज बढ़ गया है। फिल्म स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म आई स्मार्ट शंकर साल 2019 में रिलीज हुई थीं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी ने ही किया था। फिल्म को महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था जबकि, फिल्म ने थियेटर्स से करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब मेकर्स को यही उम्मीद फिल्म के दूसरे भाग से है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement