Pulkit Samrat tells the story inside his vanity van-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलकित सम्राट ने अपने वैनिटी वैन के अंदर की दास्तां बयां की

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 12:22 PM (IST)
पुलकित सम्राट ने अपने वैनिटी वैन के अंदर की दास्तां बयां की
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का अपनी वैनिटी वैन के साथ एक भावनात्मक लगाव है। अभिनेता का कहना है कि इस वैन में हंस सकते हैं, रो सकते हैं और डांस कर सकते हैं, यहां तक कि वह वैन के अंदर नग्न भी घूम सकते हैं, क्योंकि वैन के अंदर उन्हें कोई भी देखने वाला नहीं है। अभिनेता ने बुधवार को अपनी वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर की। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "शूट लाइफ। मेरी वैन एक पवित्र जगह है, जहां मैं रो सकता हूं, चिल्ला सकता हूं, हंस सकता हूं, डांस कर सकता हूं..यहां तक की मैं इसमें नग्न घूम भी सकता हूं, क्योंकि यहां मुझे कोई भी देखने वाला नहीं है। यह सेट पर मेरी जगह है। जहां मैं निर्देशक, निर्माता, लेखक, कोरियोग्राफर, छायाकार, स्पॉट, लाइट मैन, मेरे साथी कलाकार, डांसर, सेटिंग टीम, कॉस्ट्यूम टीम, प्रोडक्शन टीम, सहायकों और कई अन्य आगंतुकों से मिलता हूं।" अभिनेता आगामी फिल्म 'सुस्वातम खुशामदीद' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म धीरज कुमार द्वारा निर्देशित है।
पुलकित आने वाले महीनों में 'फुकरे 3' और 'बुलबुल मैरिज हॉल' में भी दिखाई देंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement