Priyanka Chopra wanted negetive roll in bewatch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा चाहती थीं बेवॉच का किरदार नकारात्मक हो

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 8:31 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा चाहती थीं बेवॉच का किरदार नकारात्मक हो
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह चाहती थीं कि यह किरदार स्त्रियोचित होने के साथ ही नकारात्मक भी हो। प्रियंका ने बुधवार को फिल्म के संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने `सात खून माफ` और `ऐतराज` जैसी कई हिंदी फिल्मों में खलनायिका की भूमिका निभाई है, लेकिन मैं चाहती थी कि विक्टोरिया (`बेवॉच` में उनका किरदार) बेहद अलग हो..मैं चाहती थी कि विक्टोरिया का किरदार स्त्रियोचित होने के साथ ही दुष्ट भी हो।" हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रूप में `बेवॉच` को चुनने के बारे में प्रियंका ने कहा, "`क्वोंटिको` के बाद मुझे कई शानदार फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे। लेकिन, मुझे बेवॉच सबसे अच्छी लगी क्योंकि यह बेहद भव्य और बड़ी वैश्विक फिल्म है और मैं `बेवॉच` की प्रशंसक के रूप में बड़ी हुई हूं। और, दूसरी बात यह कि फिल्म में मुझे एक खलनायिका का किरदार मिला था।" प्रियंका ने कहा, "इसलिए मुझे यह विचार अच्छा लगा कि अपनी पहली फिल्म में ही मुझे कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है।"
`बेवॉच` सेथ गोर्डन निर्देशित एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो इसी नाम की टीवी श्रृंखला पर आधारित है।
फिल्म में प्रियंका के अलावा ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी हैं।
फिल्म भारत में दो जून को रिलीज होगी।
-आईएएनएस

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement