Priyanka Chopra to present at Golden Globes 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस लिस्ट में शामिल हुई बॉलीवुड की देसी गर्ल

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 2:54 PM (IST)
इस लिस्ट में शामिल हुई बॉलीवुड की देसी गर्ल
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड ​डेब्यू फिल्म की शूटिंग करने के बाद भारत वापस आ चुकी है। 2017 में वो बॉलीवुड की दो फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करने वाली है। इसके साथ ही वो टीवी कॉमेडी शो कपिल शर्मा कॉमेडी शो में भी जल्द ही नजर आने वाली हैं। वहीं आपको बता दें कि प्रियंका को आगामी 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अवार्ड देने वालों की लिस्ट में शामिल किया गया है। प्रियंका पहले भी कई इंटरनेशनल अवार्ड फंक्शनस में नजर आ चुकी हैं। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के ट्विटर अकाउंट ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया है कि 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अवार्डस देने वालों में टिमोथी ओलीफैंट, जस्टिन थेरॉक्स और प्रियंका चोपड़ा के नामों की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली में द बेवर्ली हिल्टन से इवेंट का लाइव प्रसारण होगा जिसकी मेजबानी जिम्मी फैलन करेंगे।

[@ 2016: प्रेम, प्यार का नामों निशां नहीं, वास्तविक घटनाओं में डूबा परदा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement