priyanka chopra talk about her self-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपने ही बारे में क्या बोल गई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 12:44 PM (IST)
अपने ही बारे में क्या बोल गई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर विभिन्न सामाजिक कार्यो में भागीदारी करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह एक इंसान के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना पसंद करती हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ असम पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है और वह दुनियाभर में लड़कियों के समर्थन को लेकर यूनिसेफ की सद्भावना दूत भी हैं। यह पूछे जाने पर क्या उन्हें यह सब काम या सामाजिक जिम्मेदारियां कभी बोझ लगी, प्रियंका ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं’। प्रियंका ने आईएएनएस को ईमेल के जरिये एक साक्षात्कार में बताया, ‘इसे करना मैंने चुना है और उनमें से हर एक में कुछ बात है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं, अच्छा काम करने के लिए अपने समय और प्रभाव का इस्तेमाल करना एक इंसान की सामाजिक जिम्मेदारी है और मैं अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेती हूं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement