Priyanka Chopra Jonas shares memes on herself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शेयर किए खुद पर बने मीम्स

khaskhabar.com: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 5:51 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शेयर किए खुद पर बने मीम्स
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनास के फैंस द्वारा उनका मजाक उड़ाते हुए बनाए गए मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आई हुई है। इसी बीच अभिनेत्री ने खुद पर हंसते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। प्रियंका ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई मीम्स शेयर किए। एक मीम्स में उन्हें बॉल के आकार की एक अजीब पोशाक पहने हुए दिखाया गया है। एक यूजर ने प्रियंका के इस लुक की पोकमॉन के रूप में करते हुए उन्हें प्रियंकेमॉन लिखा है। वहीं कुछ मीम्स में यूजर्स ने प्रियंका के एक ब्लॉटेड (फूले हुए) ड्रेस वाली फोटो को हॉर्न, हॉट एयर बैलून और पैराशूट की तरह दर्शाया है। कुछ यूजर्स ने तो हरे रंग की आतिशबाजी में बदल दिया है। एक मीम्स में लिखा गया है, "जब मां कहती है 'बोरिया बिस्तर समेट और निकल जा यहां से।" प्रियंका ने इन मीम्स को लेकर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "बहुत ही मजेदार .. मेरा दिन बनाने के लिए धन्यवाद।" यह ब्लॉटेड ड्रेस वही है, जो उन्होंने इंटरनेट पर मशहूर कुत्ते टीका के साथ वीडियो कॉल के दौरान पहनी थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement