Priyanka Chopra became the brand ambassador of BFC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएफसी की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2020 5:12 PM (IST)
बीएफसी की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा
लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ब्रिटिश फैशन काउंसिल (बीएफसी) की ब्रांड एंबेसडर चुनी गई हैं। उनका कहना है कि वह फैशन की दुनिया में बेहतरी के लिए काम करेंगी। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, "अगले साल लंदन में रहने और काम करने के दौरान मैं पॉजिटिव चेंज के लिए ब्रिटिश काउंसिल की ब्रांड एंबेसडर बनकर सम्मानित हूं। हमारे पास कुछ बेहद ही रोमांचक पहल हैं, जिन्हें जल्द साझा किया जाएगा। मुझे अपने साथ आपको इस सफर में शामिल करने का इंतजार है।" अपने इस नए पद के तहत, अभिनेत्री भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए एक समावेशी और रचनात्मक मंच के रूप में फैशन का इस्तेमाल करने के बीएफसी के सभी प्रयासों को अपना समर्थन देंगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement