Advertisement
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- 'शब्दों में बयां करना मुश्किल'

प्रियंका के अलावा, आलिया भट्ट ने भी पहलगाम हमले पर अपना दुख व्यक्त किया है। आलिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा- ''पहलगाम से आई खबर दिल दहला देने वाली है। निर्दोष लोगों की जान चली गई। टूरिस्ट, परिवार और वहां गए लोग बस उस खूबसूरती को जी रहे थे, सुकून की तलाश में थे, जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी में सिर्फ दुख है। हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो यह हमारी इंसानियत को जैसे खत्म कर देता है। इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे।''
वहीं अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा पोस्ट किया और लिखा, ''कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए भयावह आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं। यह बेहद दर्दनाक हमला है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


