Advertisement
पिता सुनील दत्त की जयंती पर भावुक हुईं प्रिया दत्त, 'मैं हर रोज आपके बारे में सोचती हूं'

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता द्वारा दी गई ताकत और अच्छे संस्कारों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का असर उनकी जिंदगी पर हमेशा बना रहेगा।
प्रिया दत्त ने नरगिस और सुनील दत्त की एक साथ वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जून मेरे दिल में बहुत खास जगह रखता है। मेरी मां का जन्म 1 जून को और मेरे पिता का जन्म 6 जून को हुआ था। मैं रोज उनके बारे में सोचती हूं, लेकिन इस हफ्ते मेरी खुशी कुछ अलग तरह से चमकती है। उन्होंने मुझे जो ताकत और संस्कार दिए हैं, उसके लिए मैं जिंदगीभर आभारी रहूंगी। यहां प्यार, हंसी और यादों के लिए भी।"
बता दें कि सुनील दत्त का 25 मई 2005 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया था। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे भारतीय सिनेमा के एक बड़े सितारे थे। 1950 के दशक में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'मदर इंडिया', 'मुझे जीने दो' और 'रेशमा और शेरा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। फिल्मी करियर के अलावा, सुनील दत्त ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। वे सांसद रहे। उन्होंने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भी संभाला। उन्होंने जनता की सेवा में भी अपनी छाप छोड़ी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


