Pride for joining Yash Raj Films says Parineeti Chopra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इससे जुडकर गर्व महसूस कर रही हैं परिणीति चोपडा

khaskhabar.com: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 11:40 AM (IST)
इससे जुडकर गर्व महसूस कर रही हैं परिणीति चोपडा
मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें यशराज फिल्म्स के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, बल्कि ‘इश्कजादे’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। परिणीति ने शुक्रवार को यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार समारोह में भी भाग लिया, जहां गायिका आशा भोसले को दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यश राज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘लेडीस वर्सेस रिकी बहल’, ‘मेरी प्यारी बिंदू’, ‘किल दिल’ और ‘दावत-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं परिणीति ने अपनी यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे यश राज फिल्म्स से जुड़ाव पर गर्व है। मुझे इस बैनर तले काम करने का सौभाग्य मिला। हालांकि, यश राज चोपड़ा ने कभी मेरा निर्देशन नहीं किया है, लेकिन वह बहुत ही प्यारे, मधुर और दोस्ताना संरक्षक थे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement