Pooja Hegde lands a special song in Rangasthalam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस फिल्म में एक विशेष गीत पर थिरकती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 3:58 PM (IST)
इस फिल्म में एक विशेष गीत पर थिरकती नजर आएंगी पूजा हेगड़े
चेन्नई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े को राम चरण अभिनीत आगामी रोमांटिक-फिल्म ‘रंगस्थलम’ के एक विशेष गीत के लिए चुना गया है। निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम चाहते थे कि यह खबर अचानक सभी को चौंका दे, लेकिन खबर लीक हो गई। उन्हें एक खास गीत के लिए चुना गया है, जो फिल्म का एक मुख्य आकर्षण है।’’ इस गीत की शूटिंग हैदराबाद में विशेष रूप से तैयार किए गए सेट पर होगी। इसमें वह राम चरण के साथ थिरकती नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में सामन्था रुथ प्रभु, आदि पिनिसेट्टी और जगपति बाबू भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement