पिछले वर्ष अपनी नशे की लत को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने कहा है कि उन्होंने पिछले चार महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। पूजा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘चार महीने से नशे की लत से दूर।’ पूजा ने पिछले वर्ष क्रिसमस से पीना छोड़ दिया और उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे पर संबोधित किया है। ऐसे एक मंच पर उन्होंने कहा, ‘मैंने पहली बार यह स्वीकार करते हुए पीना छोड़ा है कि मुझे नशे की लत है।