Politics is a profitable deal for Govinda, millionaire turned billionaire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोविन्दा के लिए फायदे का सौदा है राजनीति, करोड़पति से बने अरबपति

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 7:21 PM (IST)
गोविन्दा के लिए फायदे का सौदा है
राजनीति, करोड़पति से बने अरबपति
गोविंदा इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं पर खबर है कि वो जल्द ही राजनीति में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। गोविंदा ने चुनाव में जीत भी हासिल की। लेकिन इसके बावजूद वो लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहें। अब दो दशक के बाद एक्टर ने पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजवा चुके एक्टर आज करोड़ों के मालिक हैं। चलिए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ। साल 2004 में चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, गोविंदा ने अपनी कुल नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 साल बाद एक्टर की संपत्ति 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। एक्टर को फिल्मों के अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स से भी काफी अच्छी कमाई होती है। अपनी एक्टिंग से गोविन्दा ने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोविंदा लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टर के मुंबई में दो आलीशान फ्लैट हैं। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वो 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा गोविंदा के पास कई लग्जरी कार भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement