पहले सोमवार को धडाम से गिरी फिल्लौरी, सफलता की गुंजाइश नहीं
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 1:41 PM (IST)
फिल्लौरी के आगे के दिनों में भी कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। आने वाले
शुक्रवार से पहले शेष बचे तीन दिन में यह फिल्म संभवत बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4
करोड का कारोबार और करने में कामयाब होगी। इस तरह से इसका पहले सप्ताह का
कारोबार 21 करोड के आसपास पहुंच सकता है। आगामी शुक्रवार को तापसी पन्नू और
अक्षय कुमार अभिनीत नाम शबाना का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह फिल्म अपने
प्रचार, स्टार कास्ट और पूर्व भाग ‘बेबी’ के चलते खासी जिज्ञासा पैदा कर
चुकी है। ऐसे में दर्शकों का सारा रूझान नाम शबाना की तरफ रहेगा, फिल्लौरी
को दूसरे सप्ताह में कम दर्शकों के साथ-साथ कम सिनेमाघर और स्क्रीन्स
मिलेंगे, जिसके चलते व्यवसाय न के बराबर होगा।