Orry shares special photos from Anshula Kapoors Mehendi function with Janhvi, Arjun, and Khushi Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओरी ने जाह्नवी, अर्जुन और खुशी कपूर संग शेयर की अंशुला कपूर की मेहंदी फंक्शन की खास तस्वीरें

khaskhabar.com: रविवार, 05 जुलाई 2026 12:58 PM (IST)
ओरी ने जाह्नवी, अर्जुन और खुशी कपूर संग शेयर की अंशुला कपूर की मेहंदी फंक्शन की खास तस्वीरें
अंशुला कपूर की शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ जारी हैं। इस बीच सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने मेहंदी समारोह की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस को जश्न की एक खास झलक दिखाई है। जाह्नवी कपूर द्वारा आयोजित इस मेहंदी समारोह की तस्वीरों में कपूर परिवार का प्यार, हंसी-मजाक और खुशियों भरा माहौल साफ नजर आ रहा है। ओरी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर उनके साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। सभी सितारे खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में बेहद आकर्षक लग रहे हैं और पूरे परिवार ने मिलकर अंशुला के इस खास मौके को यादगार बना दिया है। फिलहाल ओरी की यह लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। खुशियों से भरी सेल्फी, परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पल और जश्न के रंगों से सजी इन तस्वीरों ने अंशुला कपूर की शादी को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अब फैंस शादी समारोह की आने वाली और भी खास झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement