Advertisement
संजय दत्त के 64वें जन्मदिन पर, 'डबल आईस्मार्ट' निर्माताओं ने शेयर किया फर्स्ट लुक

एक्टर पहले शेड्यूल में ही शूटिंग में शामिल हो गए। आज, निर्माताओं ने संजय दत्त के किरदार को बिग बुल के रूप में पेश करते हुए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया है।
फर्स्ट लुक पोस्टर में फंकी हेयरस्टाइल और दाढ़ी के साथ, संजय दत्त सूट में नजर आ रह है। उन्होंने इयररिंग्स, अंगूठियां, एक महंगी घड़ी और चेहरे और उंगलियों पर एक टैटू बनाया हुआ हैं। भयंकर लग रहे हैं। वह सिगार पीते नजर आ रहे हैं, हालांकि सभी बंदूकें उन्हीं की ओर तनी हुई हैं। पोस्टर से साफ है कि संजय दत्त एक दमदार किरदार निभा रहे हैं।
पुरी जो जानते हैं कि अपने अभिनेताओं को सर्वोत्तम संभव आकर्षक तरीके से कैसे प्रस्तुत किया जाए, वह 'डबल आईस्मार्ट' में संजय दत्त को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाएंगे।
फिल्म के लिए काम करने के अपने उत्साह को साझा करते हुए, संजय दत्त ने ट्वीट किया: "जनता के निर्देशक पुरी जगन्नाध जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर 'डबल आईस्मार्ट' में बिगबुल की भूमिका निभाकर खुशी हुई। इस सुपर-टैलेंटेड टीम के साथ मिलकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के आने का इंतजार कर रहा हूं।''"
हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए काम कर रहे हैं।
निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे।
'डबल आईस्मार्ट' 8 मार्च, 2024 को महा शिवरात्रि के अवसर पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


