Advertisement
मॉर्निंग रूटीन में छिपा निकिता दत्ता का ब्यूटी फॉर्मूला, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

निकिता इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकारा के तौर पर पहचानी जाती हैं। वो काफी ब्रेनी हैं। शरीर के साथ-साथ उनका दिमाग भी काफी फिट है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उनका पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ जहां नियम और जिम्मेदारियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। इसी परवरिश ने अनुशासन और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने साथ ही खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं।
उन्होंने कहा, ''मैं एक आर्मी फैमिली से आती हूं। मेरे आसपास लगभग सभी ने किसी न किसी रूप में सेना में सेवा दी है। ऐसे अनुशासित माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण, मैं भी एक ऐसा करियर चाहती थी जिसमें स्पष्टता और स्थिरता हो। एक समय ऐसा भी था जब मैं यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती थी। लेकिन अब जब मैंने एक्टिंग को अपना पेशा चुना है, तो यह बदलाव मेरे लिए बहुत बड़ा लगता है।"
एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो निकिता दत्ता ने 2014 में रोमांटिक ड्रामा 'लेकर हम दीवाना दिल' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह 'गोल्ड', 'कबीर सिंह', 'द बिग बुल' और 'खाकी: द बिहार चैप्टर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, वह हीस्ट एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स' में नजर आईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


