Neha Dhupia reveals her one habit shed like to filter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'नो फिल्टर नेहा' में खोले राज, अपनी इस एक आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं नेहा

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 3:09 PM (IST)
'नो फिल्टर नेहा' में खोले राज, अपनी इस एक आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं नेहा
मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने सेलेब्रिटी चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' के चौथे सीजन के साथ वापस आ रही हैं और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। शो के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात जो इस शो को इस तरह के दूसरे शोज से अलग बनाती है वह यह है कि जहां तक पॉडकास्ट की बात है तो हम इस गेम में थोड़ा आगे है। यह ऑडियो है, यह और अधिक अंतरंग है और मेरा मानना है कि जिस मात्रा में हम अपने मेहमानों पर रिसर्च करते हैं, उसे लेकर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement