My personal style personifies independence, confidence: Taapsee Pannu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तापसी की नजर में वास्तविक व्यक्तित्व को दर्शाती है स्टाइल

khaskhabar.com: बुधवार, 16 मई 2018 5:45 PM (IST)
तापसी की नजर में वास्तविक व्यक्तित्व को दर्शाती है स्टाइल
नई दिल्ली। अभिनेत्री तापसी पन्नू को भारतीय और पश्चिमी परिधानों के सटीक फ्यूजन के साथ प्रयोग करना पसंद है। उनका कहना है कि उनका निजी स्टाइल स्वतंत्रता और उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है। तापसी कपड़ों के ब्रांड ‘मेलान्ज बाई लाइफस्टाइल’ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरी नजर में स्टाइल आपके वास्तविक व्यक्तित्व को दर्शाता है और कपड़े व एक्सेसरीज ऐसे होने चाहिए जो उसे उभारें। मैं वेस्टर्न शैली के कपड़ों में भारतीय रंगों और पैटर्न का फ्यूजन बेहद पसंद करती हूं। मेरा निजी स्टाइल ऐसा है जो मेरी शख्सियत, स्वतंत्रता और खूबसूरती को सहजता के साथ दर्शाए।’’
उन्होंने कहा कि वह आधुनिकता का पुट लिए अच्छे रंगों वाले पारंपरिक परिधान पसंद करती हैं। उन्हें क्लासी कट्स, आधुनिक रूपांकन और चटख प्रिंट वाले एथनिक वेयर पसंद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement