Mumtaz is healthy and well, says daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी ने दी मुमताज के स्वस्थ होने की जानकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मई 2019 3:03 PM (IST)
बेटी ने दी मुमताज के स्वस्थ होने की जानकारी
मुंबई। सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह पर लगाम लगाते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और लंदन में हैं। तान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘बेहद दुर्बल करने वाली बात, दूसरी बार मेरी मां की मौत की अफवाह। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने मुझे कहा कि उनके प्रशंसकों को उनके स्वस्थ होने की जानकारी दे दूं। ये अफवाह बकवास है।’’ इसके साथ ही एक वीडियो में तान्या ने कहा, ‘‘मेरी मां बिल्कुल ठीक हैं। वह लंदन में हैं। उन्होंने आप सबको ढेर सारा प्यार भेजा है।’’
मुमताज की मौत पर चर्चा तब शुरू हुई जब शुक्रवार रात को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और प्रमुख फिल्म व्यापार विशेषज्ञों ने उनके निधन के बारे में पोस्ट किया।
71 वर्षीय इस अभिनेत्री को ‘दो रास्ते’, ‘बंधन’, ‘लोफर’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement