Mrunal, Athiya Shetty shine on third day of LFW 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एलएफडब्ल्यू 2019 के तीसरे दिन मृणाल, आथिया और सुमित व्यास ने बिखेरा जलवा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 4:14 PM (IST)
एलएफडब्ल्यू 2019 के तीसरे दिन मृणाल, आथिया और सुमित व्यास ने बिखेरा जलवा
मुंबई। पहली बार रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने गुरुवार को लैक्मे फैशन वीक विंटर/ फेस्टिव 2019 में डिजाइनर अल्का शर्मा द्वारा डिजाइन की गई लेबल अवारन में अपना जलवा बिखेरा। वहीं अथिया सेठी (Athiya Shetty) और सुमित व्यास (Sumeet Vyas) ने पल्लवी ध्यानी द्वारा डिजाइन क्रमश: अब्राहम एंड ठाकोर और थ्री को पहन कर रैंप पर वॉक किया। मृणाल ने सिल्क आइवरी गोल्ड लहंगा पहन रखा था। इसके साथ ही शीर मेकअप के साथ अभिनेत्री ने मांगटीका पहन रखा था। रैंप के अपने अनुभव को साझा करते हुए मृणाल ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं शो से पहले बहुत घबराई हुई थी। मैंने कोई प्रैक्टिस नहीं की। मुझसे कहा गया कि आप जैसी हो बस वैसी ही रहना और मैंने ऐसा किया। एक बार जब मैं रनवे पर पहुंची,तो मुझे बहुत मजा आया।’’
आथिया ने विस्कॉज फैब्रिक की फ्रील साड़ी और उससे मिलता शर्ट पहन रखा था। अभिनेत्री ने खुले बालों व कम मेकअप के साथ अपना लुक नेचुरल रखा था।
वहीं सुमित ने क्लासिक ग्रे रंग की 2-बटन शर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट और इसी रंग का पायजामा पहन रखा था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement