Mothers Day 2020: Mother in various incarnations in Bollywood films-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदर्स डे 2020: बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न अवतारों में मां

khaskhabar.com: रविवार, 10 मई 2020 07:47 AM (IST)
मदर्स डे 2020: बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न अवतारों में मां
नई दिल्ली। 'मेरे पास मां' है यह सन 1975 में आई फिल्म 'दीवार' का वह मशहूर संवाद है, जिसने अभिनेता शशि कपूर को रातोंरात स्टारडम दिलाया और जिसने अमिताभ बच्चन के रूप में इंडस्ट्री को उनका नया एंग्री यंग मैन भी दिया। भारतीय सिनेमा में मांओ के किरदार को भिन्न अवतारों के रूप में पेश किया जाता रहा है। कभी उन्हें निरूपा रॉय के माध्यम से अपने अंदर ही अंदर घुटती हुई एक मां के रूप में प्रस्तुत किया गया, तो कभी एक ऐसी मां के रूप में दिखाया गया, जिसे अपनी एक खुद की पहचान की तलाश रहती है, जैसे कि फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी द्वारा निभाया गया किरदार। इस मदर्स डे को मातृत्व के हर एक रूप का जश्न मनाते हुए आइए, बड़े पर्दे के कुछ ऐसे ही किरदारों के साथ भी समय बिताते हैं, जिसने सालों से हमें काफी कुछ अनुभव कराया है। फ्लिपकार्ट वीडियो की ओर से हमारे साथ कुछ ऐसे ही शोज साझा किए गए हैं, जिन्हें आप अपनी मां के साथ देख सकते हैं और कुछ बेहतर पल बिता सकते हैं। इसके साथ ही आप उन्हें यह भी बता सकते हैं कि वे आपके लिए किस हद तक मायने रखती हैं।
पिन्नी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement