Missing Ladies failed, got negative response from audience-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असफल हुई लापता लेडीज, दर्शकों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया

khaskhabar.com: रविवार, 03 मार्च 2024 3:36 PM (IST)
असफल हुई लापता लेडीज, दर्शकों से मिली
नकारात्मक प्रतिक्रिया
आमिर खान की दूसरी पत्नी रहीं किरण राव की लगभग एक दशक पहले प्रदर्शित हुई फिल्म धोबी घाट को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफलता प्राप्त की थी, अपितु किरण राव को बतौर निर्माता निर्देशक स्थापित करने में कामयाब रही थी। अब किरण राव अपनी दूसरी फिल्म लापता लेडीज को लेकर आई हैं। उन्होंने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। आमिर खान ने भी इसमें उनका पूरा सहयोग किया। उन्होंने न सिर्फ प्रमोशन में साथ दिया अपितु इसका निर्माण भी आमिर खान प्रोडक्शन के तले किया है। शुक्रवार (1 मार्च) को रिलीज हुई फिल्म को लेकर पहले दिन दर्शकों ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार (2 मार्च) को कमाई में उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने 1.60 करोड़ कमाए। इस लिहाज से फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर, टीजर व ट्रेलर सामने आने के बाद लग रहा था कि फिल्म को बहुत बढ़िया रिस्पोंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे क्रिटिक्स ने भी सराहा था। उम्मीद है कि रविवार को कमाई में और बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement