Advertisement
मल्लिका शेरावत का हेल्थ फंडा , वीडियो शेयर कर बताया क्या पीने से मिलती है नेचुरल एनर्जी?

एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो मल्लिका हरियाणा के रोहतक से हैं। उनका असली नाम रीमा लांबा है। एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वह आईएएस ऑफिसर बनें, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी, जिनमें 'मर्डर', 'ख्वाहिशें', 'बचकर रहना रे बाबा', 'डर्टी पॉलिटिक्स', 'गुरु', 'वेलकम', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'डबल धमाल', 'जीनत' जैसी फिल्में शामिल हैं।
वह कई हॉलीवुड फिल्म 'द मिथ', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' और 'टाइम रेडर्स' में काम कर चुकी हैं।
हाल ही में उन्हें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए मल्लिका का यह काफी लंबे समय के बाद कमबैक था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


