Making it all about male chauvinism is ridiculous: Sonu response to Kangana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेता सोनू सूद ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाया यह आरोप

khaskhabar.com: रविवार, 02 सितम्बर 2018 6:43 PM (IST)
अभिनेता सोनू सूद ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाया यह आरोप
मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर महिला कार्ड खेलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अभिनेत्री ‘मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी’ से उनके अलग होने को ‘पुरुष वर्चस्ववाद’ का मुद्दा बना रहीं हैं। सोनू ने ‘सिम्बा’ के प्रति अपने पेशेवर प्रतिबद्धता के कारण ‘मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी’ छोड़ दी। लेकिन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं कंगना ने दावा किया कि सूद ने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि ‘वह एक महिला निर्देशक के निर्देशन में काम नहीं करना चाहते।’ सोनू ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि कृष द्वारा निर्देशित इस फिल्म को छोडऩे के उनके फैसले में लैंगिकता की कोई भूमिका नहीं है।
सोनू ने कहा, ‘‘कंगना एक प्रिय दोस्त हैं और वह हमेशा रहेंगी लेकिन उनका लगातार महिला कार्ड व पीडि़ता कार्ड खेलना और इस पूरे मुद्दे को ‘पुरुष वर्चस्ववाद’ का रूप देना हास्यास्पद है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘निर्देशक की लैंगिकता कोई मुद्दा नहीं है। बात सामथ्र्य की है। इन दोनों में भ्रम पैदा मत कीजिए। मैंने फराह खान के साथ काम किया है, जो एक समर्थ महिला निर्देशक हैं और फराह व मेरे बीच बेहतरीन पेशेवर तालमेल है और हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। मैं बस यही कहना चाहता हूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement