khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 11:40 AM (IST)
दक्षिण भारत के नामचीन सितारे महेश बाबू को लेकर लेखक निर्देशक ए.आर. मुरुगादास पहली बार एक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसमें महेश बाबू इंटलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। यह आम पुलिस वाले की कहानी नहीं है। इस फिल्म में महेश बाबू को देखकर दर्शकों को आश्चर्य होगा, ऐसा मुरुगादास का कहना है। उनका कहना है कि इस फिल्म में महेश बाबू स्टाइलिश अवतार में नजर आएंगे।