Advertisement
संजू के प्रशंसक अटकलों और अनुचित अफवाहों पर विश्वास न करें : मान्यता दत्त

उन्होंने कहा, "संजू के प्रशंसकों से मेरा दिल से अनुरोध है कि वे अटकलों और अनुचित अफवाहों पर विश्वास न करे, बल्कि अपने प्यार, गर्मजोशी और समर्थन से मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षण करने के लिए चुना है।"
मान्यता ने आखिरी में कहा, "हम आप सभी से आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह फिर से विजेता बनकर उभरेंगे। आइए हम इस अवसर का उपयोग प्रकाश और सकारात्मकता फैलाने के लिए करें।"
हालांकि दत्त या उनके परिवार के सदस्यों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि उन्हें लंग कैंसर हुआ है, लेकिन नाहटा ने मंगलवार रात को अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया है, उनके शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।"
दत्त को सीने में तकलीफ और सांस लेने में समस्या की शिकायत के बाद शनिवार को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। खबरों के मुताबिक, 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए जल्द अमेरिका रवाना होंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


