Loved her more than a mother: Neetu remembers Krishna Raj Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सास कृष्णा राज को मां से ज्यादा प्यार करती थीं नीतू कपूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अक्टूबर 2019 4:13 PM (IST)
सास कृष्णा राज को मां से ज्यादा प्यार करती थीं नीतू कपूर
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपनी सास कृष्णा राज कपूर (Krishna Raj Kapoor) को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड की फस्र्ट लेडी व अपनी सास को मां से भी अधिक प्यार करती थीं। नीतू ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कृष्णा राज के साथ की अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं उन्हें मां से भी ज्यादा प्यार करती हूं। उन्हें हमें छोड़कर गए एक साल हो चुका है। मुझे ऐसा महसूस होता है कि वे आसपास ही हैं, वो हमेशा मेरे दिल में कुछ खूबसूरत यादों के साथ रहेंगी.. मैं उनके जैसी किसी इंसान से न आज तक मिल पाई हूं, और न मिल पाऊंगी। उनके मन में कोई द्वेष, कोई नकारात्मकता नहीं, बस प्यार था।" कृष्णा राज कपूर दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार राज कपूर की पत्नी थी। उनका 1 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement