Looking forward to work with Ajay Devgn again: Anand Pandit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद कर रहे हैं ये

khaskhabar.com: शनिवार, 19 जनवरी 2019 3:53 PM (IST)
अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद कर रहे हैं ये
मुंबई। निर्माता आनंद पंडित फिल्म ‘टोटल धमाल’ से दोबारा जुडक़र खुश हैं और वह अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने की उम्मीद भी कर रहे हैं। इस फिल्म को अजय कॉ-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को अशोक थकेरिया, इंद्र कुमार और श्री अधिकारी ब्रदर्स भी समर्थन कर रहे हैं।
अजय के साथ फिल्म ‘दृश्यम’ में काम कर चुके पंडित ने बयान में कहा, ‘‘अजय देवगन के साथ काम करना हमेशा बेहतरीन रहता है क्योंकि उनका पेशेवर रवैया और सिनेमा के लिए समझ काबिलेतारीफ है। टोटल धमाल पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है। मुझे निजी तौर पर मनोरंजक लोग पसंद है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।’’
फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement