Lockdown diaries: Kajol shares her trick to beat the blues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Lockdown Diaries: फुर्सत में बच्चों के लिए पोशाक बनाकर समय बिता रहीं काजोल

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 12:31 PM (IST)
Lockdown Diaries: फुर्सत में बच्चों के लिए पोशाक बनाकर समय बिता रहीं काजोल
मुंबई । अभिनेत्री काजोल का कहना है कि लोगों को कई तरह के शौक रखने चाहिए, ताकि वे देशव्यापी बंद के दौरान ऊब न जाएं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। इस दौरान बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में ही हैं। बहुत सारे अभिनेता अपने घर में बिताने वाले पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा भी कर रहे हैं। कुछ अभिनेता व अभिनेत्री जहां खाना बनाते नजर आते हैं, वहीं कुछ नृत्य करते हुए, विभिन्न तरीकों से व्यायाम करते या अपने आपको व्यस्त रखने के लिए घर की सफाई करते भी नजर आ रहे हैं। काजोल इस समय बुनाई जैसे शौक से खुद को व्यस्त रख रही हैं। काजोल ने कहा, "मैंने काफी समय पहले बुनाई सीखी थी, लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण वास्तव में कुछ बुनने का मौका कभी नहीं मिला। इस लॉकडाउन के बीच मुझे कुछ रचनात्मक और उपयोगी काम करने का मौका मिला। मैंने अभी निसा (बेटी) के लिए एक पोशाक की बुनाई पूरी की है और अब युग (बेटा) के लिए कुछ बनाने का काम शुरू किया है।"
उन्होंने कहा, "हम सभी को कई तरह के शौक होने चाहिए, ताकि हम ऊब न जाएं (बोर न हों)। मैं इस अवधि के दौरान नई चीजें सीखने की कोशिश कर रही हूं। मैं लॉकडाउन को सकारात्मक तरीके से लेने की कोशिश कर रही हूं और इसे अपनी क्षमताओं के अनुसार सबसे अच्छे तरीके से उपयोग कर रहा हूं।"
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स होने के बाद अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement