Lakshmi Manchu reaction when she is reminded vacation is over-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्ष्मी मांचू की प्रतिक्रिया देखने लायक थी, जब उन्हें याद दिलाया गया कि छुट्टी खत्म हो गई

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जुलाई 2021 6:05 PM (IST)
लक्ष्मी मांचू की प्रतिक्रिया देखने लायक थी, जब उन्हें याद दिलाया गया कि छुट्टी खत्म हो गई
हैदराबाद । अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने साझा किया है कि जब कोई उन्हें याद दिलाता है कि छुट्टी खत्म हो गई है और उन्हें घर लौटने की जरूरत है, तो वह कैसे प्रतिक्रिया देती हैं। लक्ष्मी, जो इस समय अपने परिवार के साथ यूएस में हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में, वह नीले रंग की डेनिम के साथ एक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है। वह एक हाथ में कुल्हाड़ी पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से कैमरे की तरफ इशारा कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब कोई मुझे याद दिलाता है कि मेरी छुट्टी खत्म हो गई है और मुझे घर वापस जाना होगा। हैशटैग वाट्सऑनमाईमूड, हैशटैग मूड। लक्ष्मी ने हाल ही में अपनी बेटी निर्वाण के लिए टैटू बनवाया है। अपनी सात साल की बेटी को प्यार से एपल कहने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने बाएं कंधे पर एक छोटा सा सेब और कलाई पर एक छोटा सा दिल बनाया है। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें हमेशा से टैटू का शौक रहा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement