Kunal Kapoor gives powerful performance on women trafficking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला तस्करी पर कुणाल कपूर ने दी दमदार प्रस्तुति

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 8:57 PM (IST)
महिला तस्करी पर कुणाल कपूर ने दी दमदार प्रस्तुति
मुंबई। अभिनेता कुणाल कपूर ने महिलाओं की जबरन तस्करी को लेकर दमदार प्रस्तुति दी है और लोगों से इस अच्छे काम में सहयोग करने का आग्रह किया है। परोपकारी कामों के लिए ऑनलवाइन धन इकट्ठा करने वाली वेबसाइट केटो के सह-संस्थापक कुणाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं इस अच्छे काम को बढ़ावा देने को बहुत जरूरी महसूस करता हूं और एक कविता के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। कृपया इसे देखिए, शेयर कीजिए और सहयोग कीजिए।’’ तीन मिनट के वीडियो में वह माइक्रोफोन लेकर एक 16 वर्षीय लापता लडक़ी और दुल्हन की कहानी बयां कर रहे हैं। उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में सडक़ के बारे में बात की, जहां प्यार बिकता है। उन्होंने लोगों से अपने कार की रफ्तार कम कर एक पल के लिए भडक़ीली साड़ी और मेकअप में सजी महिलाओं की ओर मुस्कुराकर देखने की अपील की, जिससे उन्हें लगे कि वे उनकी परवाह करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement