Advertisement
‘कुछ-कुछ होता है’ के 26 साल पूरे, करण जौहर ने दिखाई अनदेखी झलक

'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। वहीं, सलमान खान गेस्ट रोल में नजर आए थे। कुछ-कुछ होता है फिल्म ने कई पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल था।
इसके साथ ही फिल्म ने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते, जिसमें करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। वहीं रानी मुखर्जी इस फिल्म में टीना के किरदार के जरिए दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं, जिसने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।
फिल्म में शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री वास्तव में मुख्य आकर्षण का केंद्र थी। 'कुछ कुछ होता है' के 26 साल पूरे होने पर दुनिया भर के प्रशंसक इस फिल्म को फिर से देख रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


