Kriti Kharbanda with Bobby Deol visits Golden Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वर्ण मंदिर में इन्होंने दिया बॉबी देओल व कृति खरबंदा को आशीर्वाद

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 6:55 PM (IST)
स्वर्ण मंदिर में इन्होंने दिया बॉबी देओल व कृति खरबंदा को आशीर्वाद
मुंबई। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने ‘यमला पगला दीवाना : फिर से’ के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। कृति और बॉबी फिल्म के एक गीत की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक दाढ़ी वाले व्यक्ति से मिले, जो सिखों के योद्धा समूह से हैं। हमने उसे गीत में शामिल किया। शूटिंग के बाद उन्होंने मुझे और बॉबी सर को आशीर्वाद दिया। उन्होंने साथ ही हमें सफेद रंग का ‘साफा’ भेंट किया और हमारे भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।’’
कृति को इससे पहले राजकुमार राव की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में देखा गया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement