Kho Gaye Hum Kahan Got Response from Audience, Stars Expressed Gratitude-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खो गए हम कहाँ को मिला दर्शकों का प्रतिसाद, सितारों ने जताया आभार

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2023 1:14 PM (IST)
खो गए हम कहाँ को मिला
दर्शकों का प्रतिसाद, सितारों ने जताया आभार
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म 'खो गए हम कहां', 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। फिल्म की कहानी तीन दोस्त आहना, इमाद और नील के इर्द-गिर्द बुनी गयी है। आज के डिजिटल युग में प्यार, दोस्ती और आपसी रिश्तों में सोशल मीडिया की दखलअंदाजी कैसे हावी हो रही है, उसी को यह फिल्म दिखाती है। अनन्या पांडे ने फिल्म 'खो गए हम कहां' में 'आहना' का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका यह रोल बेहद पंसद आ रहा है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से अनन्या पांडे काफी खुश हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म से जुड़े कुछ फोटो को साझा करते हुए शुक्रिया अदा किया है। अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

एक्ट्रेस ने लिखा, 'खो गए हम कहां की अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आपको पता भी नहीं है कि आपके शब्द मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।' इसके साथ ही अनन्या ने अपने फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। अनन्या लिखती हैं, 'फरहान अख्तर , जोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन...मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। अनन्या ने अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव को भी पोस्ट में टैग करते हुए याद किया है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा- इमोशनल रोलर-कॉस्टर है ये फिल्म

अनन्या पांडे के अलावा फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है। सिद्धांत ने भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टैग करते हुए थैंक्स लिखा है। अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' के लिए सिद्धांत ने लिखा है कि ये फिल्म उनके लिए एक 'इमोशनल रोलर-कॉस्टर' सफर जैसी रही है। फिल्म में सिद्धांत ने 'इमाद' का किरदार निभाया है जो एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement