KGF-2: One of those films that earned more than 100 crores on the first day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजीएफ-2 : उन फिल्मों में शामिल जिन्होंने पहले दिन कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 2:46 PM (IST)
केजीएफ-2 : उन फिल्मों में शामिल जिन्होंने पहले दिन कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और साउथ सुपरस्टार यश की हालिया प्रदर्शित फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरूआत करते हुए ओपनिंग-डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी शानदार थी कि ट्रेड एक्सपट्र्स यह माने बैठे थे कि यह मूवी ओपनिंग-डे पर धांसू आंकड़े दर्ज कराएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त और यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने ओपनिंग-डे पर 114 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। भारत में बनी ऐसी चंद ही फिल्में हैं, जिन्होंने ओपनिंग-डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, इस लिस्ट में अब केजीएफ 2 भी शामिल हो गई है। उत्तर और दक्षिण दोनों स्थानों पर छाई केजीएफ-2 यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 को दक्षिण भारतीय दर्शकों से तो अच्छा रिस्पांस मिल ही रहा है लेकिन उसके साथ-साथ इसे उत्तर भारत में भी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए हिन्दी भाषी दर्शक भी लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि केजीएफ 2 ने दक्षिणी मार्केट से पहले दिन 60 करोड़ रुपये और उत्तर मार्केट से पहले दिन 54 करोड़ रुपये कमाए हैं। नॉर्थ मार्केट के आंकड़ों से समझा जा सकता है कि फिल्म केजीएफ 2 को लेकर हिन्दी दर्शकों में किस तरह की दीवानगी है।
फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म से सामने आए उनके फस्र्ट लुक ने दर्शकों को काफी उत्साहित किया था। फिल्म के लिए जितना धांसू लुक उन्होंने धारण किया था, उससे भी धांसू परफॉर्मेंस दी है। दर्शकों का कहना है कि संजय दत्त केवल बॉलीवुड के नहीं बल्कि पूरे भारत के सबसे बड़े खलनायक हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement