Katrina Kaif was lost in thoughts in childhood Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बचपन से इन ख्यालों में खोई रहती थी कैटरीना कैफ

khaskhabar.com: रविवार, 09 जुलाई 2017 11:10 AM (IST)
बचपन से इन ख्यालों में खोई रहती थी कैटरीना कैफ
फिल्म में कटरीना रणबीर कपूर के साथ हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कटरीना ने संगीतमय फिल्म में काम किया है और फिल्म को बनने में तीन साल लगे। फिल्म की शूटिंग के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य से परे कि फिल्म में काफी समय लगा, मुझे वास्तव में इसकी शूटिंग करने में मजा आया, क्योंकि यह मेरे लिए एक अनोखा रचनात्मक सफर था। मुझे लगता है कि इन तीन सालों में इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है और उनमें से एक मैं भी हूं।’’ अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म पूरी हो चुकी है और इसका परिणाम जल्द ही सामने आने वाला है। ऐसे में इस पल वह भावनाओं का अहसास नहीं कर सकतीं, लेकिन एक बार फिल्म का नतीजा सामने आने के बाद वह इसके पूरे परिमाण को देख सकेंगी। एक अभिनेत्री के रूप में जुनूनी होने के नाते कटरीना का कहना है कि वह जीवन में अपनी पसंद को लेकर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं और इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना विकास करने में मदद मिली है।

ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement