Katrina Kaif was lost in thoughts in childhood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बचपन से इन ख्यालों में खोई रहती थी कैटरीना कैफ

khaskhabar.com: रविवार, 09 जुलाई 2017 11:10 AM (IST)
बचपन से इन ख्यालों में खोई रहती थी कैटरीना कैफ
अपनी नई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि बचपन में वह सपनों व खयालों की दुनिया में खोई रहती थीं और कॉमिक बुक पढऩे की बजाय बच्चों का सिनेमा देखना ज्यादा पसंद करती थीं। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार बच्चों जैसी प्रकृति का है। कैटरीना ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘एक बच्ची के रूप में मैं खयालों में खोई रहती थी और संगीत सुनना पसंद करती थी। मुझे संगीतमय फिल्में देखना और मन में कहानियों की कल्पना करना पसंद था। मुझे लगता है कि मैं अपनी ही दुनिया में रहा करती थी।’ अभिनेत्री ने कहा कि उनका दिमाग कल्पनाएं बहुत करता था और शायद इसलिए वह अभिनेत्री बनीं। उन्हें कॉमिक बुक पढऩे की बजाय ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’, ‘मैरी पॉप्पिंस’ और ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ जैसी फिल्में देखना ज्यादा पसंद था। अभिनेत्री का मानना है कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ इस तरीके से बनाई गई है कि यह सार्वभौमिक स्तर पर अपील करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement